आज से ट्रेन में चाय-नाश्ता महंगा, बीमा पालिसी भी हुई महंगी, रसोई गैस सिलैंडर की कीमत में भी बदलाव, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2019 से कई नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे। रविवार से बीमा प्रीमियम और कुछ ट्रेनों में चाय-नाश्ता और खाना महंगा हो जाएगा। कॉल करने के साथ इंटरनेट महंगा हो सकता है। रिलायंस जियो, एयरटेल समेत अन्य कंपनियां टैरिफ बढ़ा सकती हैं। हालांकि उन्होंने नई टैरिफ दरों का ऐलान नहीं किया है।

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के मुताबिक बीमा पॉलिसी का प्रीमियम 15% तक महंगा हो सकता है। नए नियमों का असर 1 दिसंबर 2019 से पहले बेची पॉलिसी पर नहीं पड़ेगा। अब पॉलिसी बीच में बंद होने के 5 साल के भीतर उसे अब रिन्यू भी करा सकेंगे। अभी अवधि दो साल है।

राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे

रेलवे बोर्ड में पर्यटन एवं खान-पान विभाग ने राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना महंगा होगा। इन ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। दूसरी में यात्रियों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। नया मेन्यू और शुल्क दिसंबर में अपडेट हो जाएगा।

गैस सिलेंडर के दाम में मिल सकती है राहत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो जाएगा। इससे पहले लगातार बीते तीन महीने से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार नए साल के पहले उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दिसंबर में रसोई गैस के दाम घट सकते हैं।

अब 24 घंटे मिलेगी एनईएफटी सुविधा

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने वालों को एनईएफटी सुविधा सातों दिन 24 घंटे मिलेगी। अभी इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक है। जनवरी से इस पर शुल्क भी नहीं लगेगा।

आईडीबीआई : ट्रांजैक्शन फेल होने पर चार्ज

आईडीबीआई बैंक का ग्राहक 1 दिसंबर से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालता है और कम बैलेंस के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है तो उसे हर फेल होने वाले ट्रांजैक्शन के लिए 20 रु. चार्ज देना होगा। (साथ में bhaskar.com से इनपुट)



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *