पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्कूल में दीं अध्यापकों को गालियां, VIDEO वायरल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला का खुलेआम आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ दिख रहा है कि कैप्टन के शिक्षा मंत्री शब्दों की मर्यादा ही भूल गए। दरअसल शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला पंजाब के बरनाला में एक प्राइवेट स्कूल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. इस दौरान कुछ बेरोजगार टीचर प्रदर्शन कर रहे थे. उन बेरोजगार टीचरों ने विजय इंद्र सिंगला का रास्ता रोकने की कोशिश की।

इसी बात से नाराज विजय इंद्र सिंगला सरेआम चिल्लाने लगे. साथ ही वहां पर खड़े एक पुलिस अधिकारी DSP बरनाला राजेश छिब्बर को इशारा करते हुए प्रदर्शनकारी अध्यापक के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें मारने को कहने लगे।

33 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षा मंत्री गाड़ी से उतरते हैं. डीएसपी को विरोध कर रहे टीचर्स की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये लोग नॉनसेंस क्रिएट कर रहे हैं और फिर अंदर चले जाते हैं. उसके बाद डीएसपी मंत्री के कहे मुताबिक टीचरों को चेतावनी देकर वहां से खदेड़ देते हैं. विजय इंदर सिंगला के आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अध्यापकों करेंगे काले बिल्ले लगाकर प्रर्दशन

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला द्वारा प्रोटेस्ट कर रहे टीचरों को लेकर बोले गए अपशब्द और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल के वीडियो का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस पर पंजाब में टीचरों के बड़े संगठन यूनियन डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने पत्र जारी किया है. साथ ही सोमवार को पंजाब के स्कूलों में अध्यापकों को काले बिल्ले लगाकर स्कूल आने की अपील की है।

टीचरों ने शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के इस्तीफे या माफी की मांग की है. यही नहीं टीचरों ने ऐलान किया है कि पूरे पंजाब में 10-11 तारीख को जिला और ब्लॉक लेवल पर शिक्षा मंत्री के खिलाफ पूतला फूंककर प्रदर्शन करेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *