पंजाब में खेल मैदान खंडहर बने, युवाओं को खेल की बजाए नशे की गर्त में धकेल रही सरकार : खालसा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के दो कॉलेज पहले से ही बंद हो चुके हैं और अब एशिया का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज जो जालंधर में है उसकी भी तरस योग हालत बनी हुई है जिसने देश को बहुत बड़े खिलाड़ी नसों में इंटरनेशनल ओलंपिक दिए हैं वह भी अब बंद होने की कगार पर है जिसको दुबारा बुलंदियों पर लाने के लिए संस्थाएं सरकार से गुहार लगा रही हैं।

 जालंधर के आदमपुर का आईटी कॉलेज सरकारी अभाव के कारण बंद हो गया था जिसको दोबारा शुरू करने के लिए इलाका विधायक पवन टीनू ने बहुत जोर लगाया पर नाकामयाब रहे और कुछ समय पहले जंडियाला क्षेत्र में श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज जहां पर सिर्फ 2 अध्यापक और प्रिंसिपल है पर विद्यार्थी कोई भी नहीं जिसे भी संस्थाओं ने दोबारा शुरू करने का बीड़ा उठाया है।

स्पोर्ट्स कॉलेज जो लंबे समय से सरकारी अभाव के कारण खंडहर बने

अब जालंधर का स्पोर्ट्स कॉलेज जो लंबे समय से सरकारी अभाव के कारण मंद हाली के दौर से गुजर रहा है उसे दोबारा से स्पोर्ट्स सेंटर बनाने के लिए संस्थाएं जोर लगा रहे हैं गुरप्रीत सिंह खालसा यूथ अकाली नेता मुख्य प्रवक्ता ने कहा की जालंधर का यह स्पोर्ट्स कॉलेज एशिया का पहला स्पोर्ट्स कॉलेज है जिसने देश को नेशनल इंटरनेशनल और बड़े-बड़े ओलंपिक खिलाड़ी दिए हैं और इसकी छवि और बेहतर होनी चाहिए थी जबकि यह सरकारी अभावों के कारण इसका स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।

मैदान जंगल में तब्दील हो गए हैं और इमारतें खंडहर में उन्होंने कहा कि आज हम यहां पर सरकार को जगाने के लिए आए हैं कि जिन्होंने घर घर नौकरी और नशा मुक्त पंजाब का सपना दिखाया था अगर वह खेलों कि और युवाओं को कृषित नहीं करेंगे तो वह अपनी कथनी में बिल्कुल फेल है उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस कॉलेज को दोबारा स्पोर्ट्स हब में तब्दील नहीं करती तो वह तीखा संघर्ष करेंगे।

यूथ अकाली दल दोआबा जोन के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी का मुद्दा विकराल रूप धारण कर रहा है अगर पंजाब सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करती और शिक्षण संस्थाओं में सुधार करती तो युवाओं को विदेशों की ओर मुख नहीं करना पड़ता है और वह यहीं पर अपनी काबिलियत के बल पर राज्य का नाम रोशन करते अब देखना यह है कि सरकार इस पर कितना अमल करती है।

https://youtu.be/vONsauTHQXA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *