नवजोत सिंह सिद्धू ने 2820 रुपए के लिए बोला बहुत बड़ा झूठ! RTI से हुआ खुलासा, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा और इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से जुड़े विवाद लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. ताजा मामला RTI से मिली उस हैरान करने वाली जानकारी से हुआ, जिसके मुताबिक सिद्धू ने अपनी पाकिस्तान की निजी यात्रा के लिए सरकार से पैसे ले लिए।

दरअसल, इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे अपनी निजी यात्रा बताया था. इस दौरान अमृतसर के अपने घर से वाघा बॉर्डर तक आने-जाने के पेट्रोल का खर्चा, ड्राइवर की तनख्वाह और खुद का डेली एलाउंस और ट्रैवल एलाउंस का क्लेम उन्होंने पंजाब सरकार से ले लिया।

ऐसे में अब अकाली दल की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि ये किस तरह की निजी यात्रा थी, जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मना करने के बावजूद भी उस वक्त कैबिनेट मंत्री रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान गए और बदले में पंजाब सरकार से डेली एलाउंस, ट्रैवल एलाउंस और अपनी गाड़ी के ईंधन और ड्राइवर का खर्चा तक ले लिया जो कि महज चंद हजार ही बनता है।

RTI से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू ने किस चीज का कितना क्लेम लिया…?

  • सिद्धू ने 17 अगस्त 2018 को अमृतसर अटारी से बाघा बॉर्डर 88 किलोमीटर गाड़ी चलाई जिसका 1320 रुपए क्लेम लिया गया।
  • इसी तरह 17 अगस्त 2018 को रोजाना भत्ता 1500 रुपए क्लेम किया गया लेकिन इस दौरान वो पाकिस्तान में निजी यात्रा पर थे न कि सरकारी काम पर।

https://youtu.be/vONsauTHQXA



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *