पंजाब में CAA के खिलाफ बड़ा विरोध-प्रदर्शन, CM अमरिंदर की अगुवाई में एकजुट हुए मंत्री और नेता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस पार्टी आज सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। सुबह 11 बजे यह विरोध प्रदर्शन प्रदेश के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई में शुरू हउआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पार्टी प्रभारी आशा कुमारी भी शामिल हैं। कांग्रेस का यह विरोध मार्च लुधियाना के दरेसी ग्राउंड से शुरू होकर माता रानी चौक तक जाएगा।

पंजाब के सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को मार्च में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वे पंजाब में सीएए लागू नहीं करेंगे।

बता दें, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संशोधन कानून का विरोध किया है. कैप्टन का कहना है कि नागरिक संशोधन विधेयक भारत की लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है, इसलिए वह इसका विरोध करते हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नागरिक संसोधन विधेयक और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजंस यानी एनआरसी दोनों को ही गलत बताया है. कैप्टन ने कहा है कि पंजाब किसी भी हालत में नागरिक संशोधन विधेयक को मंजूर नहीं करेगा क्योंकि यह भी एनआरसी की तरह लोकतंत्र की भावना के विपरीत है. उन्होंने कहा कि पंजाब में इसे लागू नहीं किया जाएगा।

https://youtu.be/9JUzNtt8Vms



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *