एफएंडसीसी की बैठक 6 जनवरी को, मेयर के साथ रहेंगे अधिकारी
डेली संवाद, जालंधर
शहर की सड़कें गंदी है। गलियां गंदी हैं। सफाई के नाम पर पहले से ही लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने एक बार फिर से ट्रैक्टर ट्राली से सफाई के नाम पर लाखों रुपए उड़ाने की तैयारी कर ली है। चारों विधानसभा हलकों में 2,30,92,992 रुपए का बजट बनाया गया है।
नगर निगम की एफएंडसीसी की बैठक 6 जनवरी को मेयर जगदीश राजा ने बुलाई है। इस बैठक में पेश किए जाने वाले एजैंडे में ट्रैक्टर ट्राली से शहर की सड़कों, गलियों से कूड़ा उठाने का काम शामिल है। शहर के लोगों को पता है कि किस तरह से शहर की सफाई हो रही है, बावजूद इसके ट्रैक्टर ट्राली की आड़ में लाखों रुपए वारे-न्यारे करने के लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है।
बहुत बड़ा खेल है ट्रैक्टर ट्राली से सफाई
- प्रस्ताव के मुताबिक जालंधर सैंट्रल हलके में सबसे ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली लगाई जाएंगी। ठेकेदार 7 ट्रैक्टर ट्राली और 2 लेबर लगा कर इस हलके की सफाई की एवज में 67,35,456 रुपए नगर निगम से हासिल करेगा
- जालंधर नार्थ हलके में 6 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए लगाए जाएंगे, इसके लिए ठेकेदार को 57,73,248 रुपए भुगतान किया जाएगा।
- जालंधर वेस्ट हलके में 6 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए होंगी, इसके लिए ठेकेदार को 57,73,248 रुपए सरकारी खजाने से दिया जाएगा।
- जालंधर कैंट हलके में 5 ट्रैक्टर ट्राली सफाई के लिए लगाई जाएंगी, इसके लिए 48,11,040 रुपए भुगतान किया जाएगा।
मेयर का बेरी प्रेम
इसमें सबसे बड़ा खेल यह होता है कि टेंडर पर जितनी ट्रैक्टर ट्राली और मैनपावर लिखा जाता है, ग्राउंड में उतनी संख्या में काम नहीं करते। जिससे लाखों रुपए की बेईमानी और बंदरबांट होता है। मेयर जगदीश राजा ने यहां भी सैंट्रल हलके को तवज्जो दिया है। विधायक राजिंदर बेरी के हलके सेंट्रल में 7 ट्राली दी गई है, जबकि सबसे कम कैंट के परगट सिंह को पांच ट्राली दी गई है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर, पढ़ें पूरा एजैंडा









