अरविंद केजरीवाल ने जारी किया AAP का घोषणापत्र, ‘गारंटी कार्ड’, समेत किए 10 वादे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’। इसे खुद अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया है। केजरीवाल ने बताया कि यह उनका मेनिफेस्टो नहीं है, वो बाद में आएगा। उन्होंने बताया कि इसमें जो घोषणाएं हैं वह कुछ पहले से चल रही हैं कुछ आने वाले समय में लागू होगी।

[ads1]


  • 24 घंटे बिजली जारी रहेगी- 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रहे, हाईटेंशन तारों के जंजाल से मुक्त कराएंगे दिल्ली
  • हर घर में टोटी से पानी पहुंचेगा- 24 घंटे आपके नल में पानी मिलेगा, ताकि बिना आरो के पानी पी सकें, 20,000 लीटर पानी मुफ्त रहेगा
  • दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की- चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल का बच्चा हो
  • दिल्ली के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज और मुफ्त इलाज की गारंटी- नए मोहल्ला क्लिनिक, पॉलीक्लिनिक आदि खोलेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यातायात लागू करने की जिम्मेदारी सरकार की होगी- दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बनेगा, बसें ज्यादा खरीदी जाएंगी,
  • महिलाओं की सुरक्षा का भी इंतजाम होगा, महिलाओं को फ्री बस यात्रा अगले पांच साल जारी रहेगी, स्टूडेंट्स को भी फ्री यात्रा दी जाएगी

[ads2]

  • प्रदूषण को कम करने की हर कोशिश करेंगे- 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगेंगे, वैक्यूम क्लिनिंग कराएंगे, यमुना को भी प्रदूषण से मुक्ति दिलाएंगे, पांच साल के अंत में आप सभी को यमुना में डुबकी लगवा दूंगा
  • दिल्ली को कचरा मुक्त करना है- गली, नाली और रास्तों को कचरा से मुक्त करना है
  • महिला सुरक्षा के लिए डेढ़ लाख कैमरे लग चुके हैं, डेढ़ लाख और लगाएंगे, स्ट्रीट लाइट भी लगाएंगे, मोहल्ला मार्शल लगाएंगे जैसे बसों में मार्शल लगे हैं
  • कच्ची कॉलोनी में सड़क, पानी, नाली, सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट, मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे
  • झुग्गीवालों को जहां झुग्गी है वहीं मकान बनाकर देंगे


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *