चंडीगढ़ में ट्रिपल मर्डर, कातिल ने मां और दोनों बच्चों का गला रेता, पति गंभीर रूप से जख्मी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बुधवार की रात को एक ही परिवार के 3 सदस्‍यों की गला काटकर हत्‍या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मनीमाजरा इलाके में अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसके दो बच्‍चों की गला काटकर हत्‍या कर दी। उधर, महिला के पति भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्‍हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर हत्‍याकांड की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रात में करीब दो बजे उन्‍हें मनीमाजरा में तीन लोगों के हत्‍या की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ताला खुला हुआ था और शव को अपने कब्‍जे में लिया। मृतकों की पहचान सरिता (45), बेटा अर्जुन (16) और बेटी सांची (22) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल संजय अरोड़ा भी पीजीआई में भर्ती हैं।

[ads1]

पुलिस ने इस तिहरे हत्‍याकांड की जांच शुरू कर दी है। हत्‍याकांड के सिलसिले में पुलिस ने स्‍थानीय लोगों से पूछताछ की है। आसपास के घरों से सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस का दावा है कि जल्‍द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा और हत्‍यारे सलाखों के पीछे होंगे। बताया जा रहा है कि संजय अरोड़ा का डेरी का व्‍यवसाय है।

तेजधार वाले हथियार से रेता गला

मनीमाजरा इलाके में स्थित मॉडर्न हाऊसिंग कॉम्प्‍लेक्स में तिहरे हत्‍याकांड की यह घटना देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। यहां मकान नंबर 5012 में मां सरिता और उनकी बेटी सांची और बेटा अर्जुन मरे हुए पाए गए। उनके गले तेजधार हथियार से रेते हुए थे। घर का मालिक संजय अरोड़ा भी संदिग्ध हालातों के बीच पीजीआई में दाखिल है। उसकी पंचकूला के सेक्टर 9 में डेयरी है जो उसने कर्मवीर को किराए पर दी हुई है।

[ads2]

किराएदार ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन के अनुसार कर्मवीर ने पुलिस को बताया कि उसे रात 11 बजे फोन आया था कि संजय अरोड़ा की दुर्घटना हो गई है और वह पीजीआई में दाखिल है। इस सूचना पर वह पीजीआई चला गया और इस दौरान उसने संजय के घरवालों को फोन किया तो जवाब नहीं आया।

कर्मवीर ने बताया कि जब वह हॉस्पिटल से संजय के घर पहुंचा तो घर खुला हुआ मिला। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अंदर खून से लथपथ तीन लाशें बरामद हुईं। सरिता, उनकी बेटी सांची और अर्जुन के गले रेते हुए थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *