कोरोना वायरस के कहर से अब तक 25 की मौत, 800 लोग संक्रमण के शिकार

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चीन। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस नए तरह के घातक कोरोना वायरस ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है और करीब 800 से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, मगर अभी अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति की घोषणा नहीं की है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करना जल्द बाजी होगी। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने कहा कि कोरोना वायरस के अब तक 830 मामले सामने आए हैं, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।

[ads1]

गुरुवार तक इस कहर से मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। इनमें से ज्यादातर मामले चीन के वुहान शहर में पाए गए हैं। बता दें कि कोराना वायरस के कम से कम सात अन्य देशों में गैर-घातक मामले पाए गए हैं। चीन में घातक कोरोना वायरस के प्रसार के कारण कई शहरों में आवाजाही पूरी तरह रोक दी गयी है। कुछ शहरों मसलन वुहान को पूरी तरह सील कर दी गई है। अगले आदेश तक इस शहर में पूरी तरह से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

चीन में यह आपात स्थिति की तरह है

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेडरोस एडहानोम घेब्रेयासस ने विषाणु को लेकर जिनेवा में दो दिवसीय आपात बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘मैं आज अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति नहीं घोषित कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ‘चीन में यह आपात स्थिति की तरह है, लेकिन यह वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं बना है।’ उन्होंने यह भी कहा कि चीन के बाहर इंसानों के बीच वायरस के फैलने का कोई ”प्रमाण नहीं मिला है।

गौरतलब है कि चीन में कोरोना वायरस से अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है और 800 अधिक लोग इस वायरस की जद में आ गए है। यह वायरस कई अन्य देशों में फ़ैल गया है जिसको ध्यान में रखते हुए कई देशों से चीन की यात्रा के लिए अपने-अपने देश के नागरिकों को अलर्ट जारी किया है।

[ads2]

कोरोनो वायरस क्या है

वायरसों का एक बड़ा समूह है कोरोना जो जानवरों में आम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। अब एक नया चीनी कोरोनो वायरस, सार्स वायरस की तरह है जिसने सैकड़ों को संक्रमित किया है। हांगकांग विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वायरोलॉजिस्ट लियो पून, जिन्होंने पहले इस वायरस को डिकोड किया था, उन्हें लगता है कि यह संभवतः एक जानवर में शुरू हुआ और मनुष्यों में फैल गया।

कोरोना वायरस के असर के लक्षण

वायरस लोगों को बीमार कर सकते हैं, आम तौर पर श्वसन तंत्र की बीमारी के साथ या एक आम सर्दी के समान। कोरोना वायरस के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और शायद बुखार शामिल है, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों यानी जिनकी रोगों से लड़ने की ताकत कम है ऐसे लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इसके आसान शिकार हैं।

[ads2]

कोरोना वायरस कैसे फैलता है

कोरोना वायरस जानवरों के साथ मानव संपर्क से फैल सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वैज्ञानिकों को लगता है कि MERS ने ऊंटों से निकल कर संक्रमित किया था, जबकि सार्स के प्रसार के लिए सिवेट बिल्लियों को दोषी ठहराया गया था। जब वायरस के मानव-से-मानव संचरण की बात आती है, तो अक्सर ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के स्राव के संपर्क में आता है।

वायरस कितना वायरल है, इसके आधार पर खांसी, छींक या हाथ मिलाना जोखिम का कारण बन सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति के छूने और फिर अपने मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी वायरस का संक्रमण हो सकता है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *