कैप्टन अमरिंदर सिंह की अनदेखी के चलते अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि पंजाब में पिछले दिनों हुई भारी वर्षा व ओला-वृष्टि के चलते सारे पंजाब में किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो गई हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को उनके आर्थिक नुकसान की भरपाई न किये जाने पर अश्वनी शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया।

[ads1]

अश्वनी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार किसानों के हकों पर हमेशा डाका डालती आई है, जिसके चलते किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि किसान हमारे देश का अन्नदाता है और पंजाब का किसान देश व दुनिया में पंजाबियत के लिए जाना जाता है व देश के अन्न-भण्डार में 40 प्रतिशत तक का भंडारन पंजाब के किसानों व उनकी खेती पर निर्भर है।

किसान अपनी मांग को लेकर सड़कों पर लाठी खा रहे हैं

शर्मा ने कहा कि आज किसान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर सडकों पर धरने लगाने को मजबूर है और उनको उनकी मांगों के बदले में लाठियाँ खानी पड़ती हैं। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा से ही किसानों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर उनका शोषण किया है और किसान हमेशा से हाथ मलते रहे हैं।

[ads2]

अश्वनी शर्मा ने कहाकि पंजाब में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद किसानों की आत्महत्याओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और इसका मुख्य कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों के 90000 करोड़ के ऋण माफ़ी संबंधी किये गए वादे थे। जिसमें कैप्टन ने किसानों को उनके सभी कर्जे माफ़ करने व सरकार द्वारा उन्हें अदा करने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में उन्हें कुछ नहीं मिला, जिसके चलते किसान खुदकुशियां करने पर मजबूर हो गए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *