कोरोना वायरस : लुधियाना समेत प्रदेश की सभी इंडस्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की होगी नियमित जांच

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 के खतरे को दूर करने के लिए सरकार की सक्रिय कोशिशों के मद्देनजऱ, राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज राज्य की उद्योग के प्रमुखों को अपने सभी कर्मचारियों के लिए सावधानी वाले स्वास्थ्य उपायों को यकीनी बनाने के लिए कहा जिससे इस वायरस के फैलाव को पूरी तरह काबू करने के लिए राज्य सरकार की कोशिशों को पूरा किया जाये।

[ads1]

श्री अरोड़ा ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाईयों में कर्मचारियों के लिए साफ़-सफ़ाई सम्बन्धी सावधानियां लाजि़मी तौर पर उपलब्ध करवाई जाएँ। उन्होंने उद्योग को अपने कर्मचारियों की नज़दीकी डिसपैंसरियों में जांच करवाने के लिए भी कहा जिससे लक्षण सामने आने पर उचित समय पर इलाज को यकीनी बनाया जाये।

हैंड सैनीटाईजर की उपलब्धता को यकीनी बनाएं

कोरोनावायरस के ख़तरे से पैदा हुई स्थिति का जायज़ा लेने के लिए विभाग के सीनियर अधिकारियों और हिस्सेदार बोर्डों और कॉर्पोरेशनों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री अरोड़ा ने कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए राज्य की सभी औद्योगिक इकाईयों को अपनी, फ़ैक्ट्रियों के बाहर सफ़ाई सम्बन्धी सावधानियां दिखाने वाले साईन बोर्ड लगाने के लिए कहा। उन्होंने सभी कर्मचारियों के लिए हैंड सैनीटाईजर की उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।

[ads2]

उद्योग को पूर्ण सहायता का भरोसा देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि इस घातक वायरस को रोकने की जंग में निजी और भाईचारक स्तर पर सक्रिय भागीदारी अहम भूमिका रखती है।

इसके अलावा, उन्होंने फ़ैक्ट्रियों में दाखि़ल होने वाले कामगारों के लिए मुफ़्त साबुन और पानी उपलब्ध करवाने के लिए कहा और स्टाफ व वर्करों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आम सुविधाओं को नियमित तौर पर साफ़-सुथरा बनाने के लिए भी कहा। इन सहूलतों में कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वानी बसें/आम ट्रांसपोर्ट वाहन शामिल हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *