पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत, जर्मनी से लौटा था बुजुर्ग, पूरा गांव सील, संपर्क में आने वाले लोगों की जांच शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवांशहर। पंजाब में कोरोना वायरस से पहली मौत होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसके चलते उनके गांव को सील कर दिया गया है। मृतक की पहचान नवांशहर जिले के बंगा शहर में गांव पठलावा निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। इसके बाद पठलावा गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

[ads1]

इससे पहले, बुधवार को हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया था कि 6 मार्च को जर्मन वाया इटली 2 घंटे की एयर शिफ्टिंग वेट के बाद पुहंचे बुजुर्ग की सिविल हॉस्पिटल बंगा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। हॉस्पिटल प्रशासन ने कोरोना की आशंका के कारण खून के सैंपल लेकर जांच लिए के लिए भेज दिए थे, जिसकी रिपोर्ट आज आने के बाद बुजुर्ग के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि कर दी गई है।

बलदेव सिंह 7 मार्च को इटली से आया था

जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह (70) सुपुत्र जगन्नाथ निवासी पठलावा 7 मार्च को इटली से आया था। बलदेव सिंह को बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत थी। मंगलवार रात्रि लगभग 9:00 बजे उसे उपचार के लिए बंगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी सुबह तडक़े 4 बजे मृत्यु हो गई।

[ads2]

हालांकि पहले उसकी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हुई बताया जा रहा था। लेकिन उसको कोरोना वायरस की आशंका के चलते मृतक के ब्लड सैंपल लेकर पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिए गए थे। डॉक्टरों की 5 सदस्यों की टीम के दिशा निर्देशों के अनुसार मृतक का संस्कार कर दिया गया था और रिपोर्ट आने तक घर के सभी सदस्यों को 14 दिन तक बाहर ना निकलने के आदेश भी दे दिए गए थे। आज बुजुर्ग के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आननफानन में पूरे गांव को सील कर दिया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *