अफवाह से बचें : पंजाब सरकार ने जारी किया कोरोना वायरस बुलेटिन, जाने कितने हैं इस बीमारी से पीड़ित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर रोजाना बुलेटिन जारी कर रही है। गुरुवार को सरकार की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना से अभी तक एक की मौत हुई है। पंजाब में दो कोरोना वायरस के दो पोजीटिव मरीज हैं।

पढ़ें पूरा बुलेटिन

  • जांच किये गए नमूनों की संख्या 124
  • अब तक पोज़ेटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 02
  • नैगेटिव पाये गए मरीज़ों की संख्या 113
  • मृतकों की संख्या 01
  • रिपोर्ट का इन्तज़ार है 09
  • अस्पताल में निगरानी अधीन 12
  • घर में निगरानी अधीन 1454

[ads1]

अब तक कोरोना के सिर्फ दो मामले पोजि़टिव

पहला मरीज़ इटली का रहने वाला है जिसकी अमृतसर हवाई अड्डे में जांच की गई जिसके उपरांत उसको जी.एम.सी. अमृतसर में दाखि़ल करवाया गया। दूसरा मरीज एसबीएस नगर का है। रोगी 70 वर्ष का था और पहले से ही मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीडि़त था। उसे घर पर ही अलग रखा गया था। उसे 18 मार्च की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के चलते सरकारी अस्पताल लाया गया। उसके नमूने पीजीआई भेजे गए जो पॉजि़टिव पाए गए। 18 मार्च को मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट था। रोगी के करीबी और परिवार के सदस्य निगरानी अधीन हैं और उनके नमूने लिए जा रहे हैं।

एयरपोर्ट और बॉर्डर चैक पोस्ट स्क्रीनिंग

  • अमृतसर हवाई अड्डा 62570 7
  • अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली 7362
  • अमृतसर वाहगा/अटारी बार्डर चैक पोस्ट 7574 1
  • गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक चैक पोस्ट 18188
  • कुल यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई 95694 8

[ads2]

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्यवाही

  • अमृतसर और एस ए एस नगर में कोरनटाईन सुविधा उपलब्ध
  • अमृतसर में पाकिस्तान से आए 43 यात्री सरकारी कोरनटाईन सुविधा अधीन हैं
  • रोकथाम और प्रबंधन के लिए सभी जि़लों को एडवायजऱी और दिशा-निर्देश जारी किये
  • दोनों अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों (अमृतसर और मोहाली) और अंतरराष्ट्रीय सरहदों (अटारी /वाहगा और डेरा बाबा नानक, गुरदासपुर) में चैक पोस्टों पर स्क्रीनिंग शुरू की गई।
  • स्क्रीनिंग के लिए हवाई अड्डों पर थर्मल सैंसर और नॉन-कंटैक्ट थर्मोमीटर उपलब्धआईसोलेशन वार्डों में 2111 बैड मौजूद
  • राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम क्रियाशील
  • केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 104 क्रियाशील
  • सभी स्थानों पर उचित सहूलतें उपलब्ध।














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *