Punjab News: हथियारों के Fake लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: सीआईए स्टाफ (CIA Staff) तरनतारन पुलिस (Taran Taran Police) ने लाखों रुपए वसूल करते हुए फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसकी जानकारी जिले के एसएसपी अश्वनी कपूर ने दोपहर प्रेस वार्ता के दौरान देंगे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स तरनतारन में स्थित सेवा केंद्र में तैनात कुछ कर्मचारियों पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने घर बैठे हथियार धारकों को लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया है।

Punjab News: हथियारों के Fake लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस द्वारा लाखों रुपए वसूल भी किए गए

इस दौरान पुलिस द्वारा लाखों रुपए वसूल भी किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच करते हुए सर्विस सेंटर में तैनात एक प्रमुख कर्मचारी के अलावा कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार कर हथियार लाइसेंस बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में हथियारा ब्रांच के कुछ कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। इस मामले में पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा करने वाली है।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले गोला बारूद शाखा में तैनात कुछ कर्मचारियों ने फर्जी हथियार लाइसेंस बनाए थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जो अदालत में विचाराधीन है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *