Punjab News: पंजाब में ‘बिल्ली’ पर दर्ज हो गई FIR, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में थाना डी डिवीजन पुलिस (Police) ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में ‘बिल्ली’ समेत कई अन्य आरोपियों को नामजद करने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई (ASI) जगजीत सिंह ने बताया कि त्रिलोक चंद निवासी लोहगढ़ ने शिकायत दी है कि उनके बेटे अंकुश को उनके दोस्त शहर के समीप नहर में नहाने के लिए ले गए जहां नहाते समय उसे डुबोने की कोशिश कर रहे थे।

POLICE
POLICE

घर जाकर इस बात की शिकायत की

यह बात जब उन्हें बेटे ने आकर बताई तो वो उनके घर जाकर इस बात की शिकायत की। इसी बात पर ‘बिल्ली’ के साथ सूरज और अर्जुन अपने पांच-छह साथियों के साथ उनके घर में घुसकर हमला करके उन्हें घायल कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने ‘बिल्ली ‘ पुत्र महिंदर सिंह, अर्जुन पुत्र ‘बिल्ली ‘ व सूरज व उसके पांच छह साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, यह ‘बिल्ली ‘वो बिल्ली नहीं है जिसे आप समझ रहे हैं जबकि यह ‘बिल्ली ‘ लोहगढ़ में रहने वाले एक व्यक्ति का नाम है।

Punjab News: पंजाब में 'बिल्ली' पर दर्ज हो गई FIR, जाने पूरा मामला

पुलिस भी भौचक्की रह गई

मामला दर्ज करते समय एक बार पुलिस भी भौचक्की रह गई जब उन्हें बताया गया कि ‘बिल्ली’ ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर हमला किया है। यह मामला थाना ड़ी डिवीजन में दर्ज किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *