पंजाब सरकार ने तब्‍लीगी जमातियों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- सरेंडर नहीं किया तो दर्ज होगी FIR

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सरकार ने ने राज्‍य में छिपे तब्‍लीगी जमातियों को 24 घंटे के अंदर आत्‍मसमर्पण करने को कहा है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार ने कहा है कि पंजाब में छिपे तब्‍लीगी जमात के लोेग 24 घंटे के अंदर अपने नजदीकी पुलिस थानों में सरेंडर करें, अन्‍यथा उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

[ads1]

पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दिल्ली निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीग जमात समागम में सभी भाग लेने वाले लोगों, जो राज्य में छिपे हुए हैं, को 24 घंटों की आखिरी मोहलत देते हुए कहा है कि वह अपने पास के थाने में रिपोर्ट करें या फिर आपराधिक मुकद्दमे का सामना करने के लिए तैयार रहें।

कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए पेश हों

यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वह सभी व्यक्ति जो निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीगी जमात प्रोग्राम में शामिल हुए थे और इस समय पंजाब में छिपे हुए हैं, को सामने आना चाहिए और अगले 24 घंटों में कोविड-19 की स्क्रीनिंग के लिए पेश होना चाहिए।

निजामूद्दीन से कथित तौर पर पंजाब पहुँचने वाले 467 तबलीग जमात में भाग लेने वालों में से पुलिस ने अब तक 445 लोगों का पता लगाया था, और 22 अन्यों की खोज जारी है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें से 350 के सैंपल टैस्ट किये गए थे और इनमें से 12 पाॅज़िटिव और 111 नेगेटिव पाए गए थे और बाकी 227 के नतीजों का इन्तजार किया जा रहा है।

[ads2]

तबलीग जमात वर्करों में से कई पाॅज़िटिव मामले

इस मुद्देे की संवेदनशीलता के मद्देनजर तबलीग जमात में हिस्सा लेने वाले बाकी व्यक्तियों को देश में से इस बीमारी के खात्मे के लिए टैस्ट करवाने के लिए बाहर आने और पंजाब सरकार को सहयोग देने के लिए कहा है। प्रवक्ता ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि तबलीग जमात का मरकज़ कोविड-19 पाॅज़िटिव मरीजों के हाॅटस्पाॅट के तौर पर सामने आया था, बाद में तबलीग जमात वर्करों में से कई पाॅज़िटिव मामलों की पुष्टि हुई।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहले ही 28 मार्च को एक एडवाईजरी जारी कर दी थी और इसको जारी रखते हुए सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के सभी मुख्य सचिवों / सलाहकारों और डीजीपीज़ को इस सम्बन्ध में 4 अप्रैल को हिदायतें दोहराई हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *