अमेरिका में बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर, 24 घंटे में ही 1,514 लोगों की मौत, अबतक 22,000 की जान गई

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही और वहां पर लगातार मौतें हो रही हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,514 लोगों की मौत हो चुकी है और अब पूरे देश में मौत का आंकड़ा 22 हजार को पार कर गया है।

[ads2]

कोरोना वायरस के संक्रमण पर नजर रखने वाली संस्था जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अब तक 22,073 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत अकेले न्यूयॉर्क शहर में हुई जहां 6,898 लोग अब तक मर चुके है। अमेरिका दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां एक दिन के अंदर दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई. दो दिन पहले अमेरिका में 24 घंटे में 2108 लोगों की मौत हुई थी।

दूसरे स्थान पर इटली

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या की बात करें तो अब तक 185 देशों में 1,846,963 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं जिसमें 114,185 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 18 लाख संक्रमित लोगों में अकेले अमेरिका में 556,044 लोग संक्रमित है।

कोरोना से मरने वालों की संख्या दुनियाभर में 114,185 तक पहुंच गई है. सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई. इसके बाद इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई जहां इस खतरनाक वायरस से अब तक 19,899 लोगों की जान जा चुकी है. तीसरे नंबर पर स्पेन है जहां अब तक 17,209 लोगों की मौत हो चुकी है।

[ads1]

मौत के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है और यहां अब तक 14,412 लोग मर चुके हैं. इंग्लैंड पांचवें पायदान पर है जहां 10,629 लोग अब तक मर चुके हैं। पांचवें नंबर पर अमेरिका का न्यू यॉर्क शहर है जहां 6,898 लोगों की मौत हो चुकी है. छठे स्थान पर ईरान है जहां 4,474 मौत दर्ज की गई है. सातवें पायदान पर बेल्जियम है जहां 3,600 लोग मारे जा चुके हैं. चीन में अब तक 3,343 लोगों की अब तक मौत हुई है. वह आठवें स्थान पर है।

https://youtu.be/YLZTK-e3nBw















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *