फोटोग्राफर्स और फ्रीलांस करने वालों की भी सुध ले सरकार, बड़े स्टूडियो के मालिक भी स्वेच्छा से करें मदद : शिव जैमिनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के प्रसिद्ध फोटो जर्नालिस्ट शिव जैमिनी ने कहा है कि लॉकडॉउन की स्थिति 3,मई तक बढ़ा दी गई है और हो सकता है कि यह और आगे बढ़ाना पड़े। लेकिन अगर यह स्थिति सामान्य भी हो जाए तब भी हमारा व्यवसाय प्रभावित होगा। अब ऐसे में सबसे पहले हमारे छोटे दुकानदार और उन फ्रीलांसर भाइयों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी जो फोटोग्राफी व्यवसाय में किसी भी रूप में चाहे वो एक्सपोसिंग, वीडियो एडिटिंग या फिर फोटोशॉप का काम करते हैं।

[ads2]

शिव जैमिनी ने कहा कि इनमे से कई भाई तो रोज़ी रोटी के लिए पूर्ण रूप से दूसरों पर ही आश्रित हैं। ऐसे में जब कोई काम ही नहीं होगा तो फिर इनका गुज़ारा होना कठिन होगा। ऐसी स्थिति में एक सुझाव है कि सब बड़े स्टूडियो और फोटोग्राफर अपने जिन फ्रीलांसर भाइयों से काम करवाते है उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में भी अच्छे से जानकारी रखते हैं सो इस मुश्किल समय में वो उन भाइयों के खाते में कुछ रकम चाहे छोटी ही सही, एडवांस के रूप में, अपनी इच्छानुसार डाल कर उनकी मदद कर सकते हैं।

जरूरतमंद भाइयों की मदद भी हो जाएगी

इस प्रकार हर फ्रीलांसर किसी अन्य का भी काम करता है तो थोड़ा थोड़ा करके ही उसकी मदद हो जाएगी और किसी एक पर सारा बोझ नहीं पड़ेगा। और यह मदद कोई करता है तो जब काम शुरू होगा तो उस फ्रीलांसर से काम करवा के दी हुई रकम एडजस्ट की जा सकती है।
इस प्रकार से जरूरतमंद भाइयों की मदद भी हो जाएगी और किसी के मान सम्मान को चोट भी नहीं पहुंचेगी।

लाक डाउन के कारण सभी दुकानदार फोटोग्राफर मुश्किल में हैं जिस कारण वो अपना स्टाफ कम कर रहे हैं मेरी आप सभी से विनती है कि अपने स्टाफ को न कम करें। मैं समझता हूँ कि दुकान का स्टाफ भी हमारा परिवार ही होता है इसलिए हम उन्हें इस मुश्किल में अकेला नहीं छोड़ेंगे। हमें उन्हें कम से कम इतना खर्चा जरूर देना चाहिए जिस से उनका और उनके परिवार का गुजारा हो सके। मेरी सरकार से विनती है कि सभी फोटोग्राफर दुकानदारों को सरकारी आर्थिक मदद जरूर मिलनी चाहिए अन्यथा सभी दुकानदारों के साथ -साथ उनका स्टाफ और उनका परिवार भूखा मरने की नौबत आ सकती है।

[ads1]















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *