पंजाब से जंगल के रास्ते चोरी-छिपे हिमाचल में घुसे 6 मुसलमानों को ग्रामीणों ने पकड़ा, वापस होशियारपुर भेजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुर/शिमला। हिमाचल के ऊना जिले के समीपवर्ती गांव जाडला कोयड़ी में मुस्लिम समुदाय के छह लोगों को जंगल के रास्ते प्रवेश करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। कोरोना के चलते प्रदेश की सीमाएं सील कर दी गई हैं। कुछ लोग चोरी-छिपे जंगल के रास्तों से पैदल ही प्रवेश करने करने की कोशिश कर रहे हैं।

[ads2]

अब पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी अनजान लोगों पर नजर रखे हुए हैं। पकड़े गए सभी छह लोग होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। गगरेट की स्वां नदी में ये लोग भैंसों को लेकर हर साल आते हैं। इस बार लॉकडाउन के चलते जंगल के रास्ते से हिमाचल में घुसने के लिए पहले रेकी करने आए थे। जाडला कोयड़ी के लोगों ने इन्हें देख लिया। स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर इन्हें जंगल में ही रोक लिया। फिर इनसे पूछताछ कर पुलिस को बुलाया गया।

[ads1]

पुलिस ने इन्हें पकड़कर इनकी पहचान लेकर इन्हें वापस होशियारपुर भेज दिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिन से लोग गांवों में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने जंगल के रास्ते आने वाले 6 मुस्लिम समुदाय के लोगों को पकड़ कर थाना में सूचना दी थी। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इन्हें वापस पंजाब भेज दिया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *