Breaking : जालंधर में बीमार मुस्लिम युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस और सेहत महकमे की पहुंची टीम, कईयों के सैंपल लिए

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के वार्ड-16 के न्यू गुरुनानक पुरा में खांसी-जुकाम और बुखार से पीड़ित एक मुस्लिम युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम पहुंची है।

[ads2]

न्यू गुरु नानक पुरा औऱ एकता नगर के बीच वेडे में रहते मुस्लिम युवक अपनी पत्नी के साथ कूड़ा उठाने का काम करता था। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से युवक बुखार से पीड़ित था। उसके वेडे में रहने वाले लोगों का कहना है कि युवक खांसी और जुकाम से पीड़ित था। उक्त युवक की रात में मौत हो गई।

[ads1]

वेहडे में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस औऱ सेहत विभाग की टीम वेहड़े में पहुंच कर अन्य लोगों के सैंपल ले रहे हैं। फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत कोरोना से हुई है, या फिर सामान्य। लेकिन इस मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *