कैप्टन के अरमानों पर पानी फेर रही है जालंधर पुलिस, सैंट्रल हलके में नशा माफिया का राज, कहीं अवैध शराब तो कहीं बिकते हैं नशे के टीके, अधिक ऩशा करने पर किशोर की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नशे की ओवरडोज़ से 21 वर्षीय युवा की मृत्यु चिंता का विषय-अशोक सरीन हिक्की

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर की केंद्रीय विधानसभा के अंतर्गत नशों की ओवरडोज़ से युवाओं की मृत्यु का सिलसिला रुकता नज़र नही आ रहा है। कुछ महीने पहले सेंट्रल टाउन के नौजवान की नशे की ओवरडोज़ की वजह से हुई मृत्यु के बाद कल बीते शुक्रवार देर रात जेल से ज़मानत पर आए 21 साल के अमनदीप उर्फ काली वासी कमल विहार थाना रामा मंडी की मौत हो गई।

नशे का अड्डा बन चुके चालीस क्वार्टर थाना न्यू बारदारी के बंजर क्वाटर मे नशे की ओवरडोज लेने की वजह से दोपहर मे तबीयत बिगड़ने के बाद शाम को उक्त किशोर की मृत्यु हो गयी। जिसे पहले सिविल हस्पताल फिर बाद मे न्यू रूबी हस्पताल ले जाया गया। जहां उसे बचाया नही जा सका।

[ads2]

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इस विषय पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखने वाले पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने कहा करोना की महामारी एवं प्रशासन की सख़्ती के बावजूद जालंधर केंद्रीय विधानसभा मे लोकडाऊन मे नशे की ओवरडोज़ से 21 वर्षीय युवा की मृत्यु चिंता का विषय है। क्योंकि पुलिस एवं अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी अपनी जान पर खेलकर जनता को महामारी का कार्य निष्ठा से कर रहे है परंतु तस्कर लोग अपने स्वार्थों के लिए जनता को नशा बेच मृत्यु की वजह बन रहे है।

सरीन ने बताया गली-गली मे अवैध शराब तस्करी पंजाब सरकार के आबकारी विभाग द्वारा क़ानून मे गैर-ज़मानती से शराब तस्करी को ज़मानती जुर्म करार देना है। जिसकी वजह से शराब तस्कर बेख़ौफ़ होकर बार-बार तस्करी करते है, क्योंकि पंजाब सरकार के क़ानून मे उनको मौक़े पर ज़मानत मिल जाती है। सरकार की इस छूट के चलते अपनी जान हथेली पर रख कार्य करने वाला पुलिस प्रशासन बेबस हो गया है।

[ads1]

गली-गली में बिकती है अवैध शराब

अशोक सरीन ने कहा पंजाब सरकार की छूट की वजह से पुलिस बेबस हो रही है इसलिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को तुरंत शराब तस्करी को गैर-ज़मानती धारा के अंतर्गत लाकर लोकडाऊन मे किसी भी प्रकार की तस्करी, प्रशासनिक अधिकारी, डाक्टर, सेवा कार्य करने वाले लोगों पर हमला करने के आरोप मे पकड़े जाने वाले आरोपी पर कोई सख़्त नया क़ानून राज्य लागू करना चाहिए।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *