Uttarakhand Incident: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन, यातायात बाधित, देखें Video

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, बद्रीनाथ। Uttarakhand Incident: उत्तराखंड जितना खूबसूरत है उतना ही यह प्रकृति की मार झेल रहा है। पिछले कुछ दिनों से बिगड़ते मौसम के चलते यहां से अलग- अलग घटनाएं सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

उत्‍तराखंड के चमोली जिले के पाताल गंगा इलाके में बड़ी लैंडस्लाइड (Landslide) की घटना सामने आई है। लोगों ने इस इस प्राकृतिक दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के मन में एक खौफ पैदा कर दिया।

देखें Video

बताया जा रहा है कि ये पाताल गंगा में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (Badrinath National Highway) में सुरंग के ऊपर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्‍सा टूटकार नीचे आ गया, जिसकी चपेट में सड़क आ गई। चारों तरफ धूल का गुबार ही नजर आ रहा है। हालांकि इस घटना के बाद किसी जान- मान का नुकसान नहीं हुआ है।

हाईवे के बंद होने यात्री परेशान

लैंडस्लाइड के तुरंत बाद NH-7 नेशनल हाईवे -7 जोशीमठ -बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया। इस हाईवे के बंद होने से चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामने करना पड़ सकता है।

इससे पहले भी जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड हो गया था। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में नदिया उफान पर हैं और पिछले कई दिनों से भूस्खलन और मलबे के कारण कई रास्ते बंद हो गए हैं।

UK के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राकृतिक आपदा से होने वाले प्रभावों को न्यून प्राथमिकता दें। सभी अधिकारी 24 घंटे अलटर् मोड पर रहें।

UK CM Pushkar-Singh-Dhami
UK CM Pushkar-Singh-Dhami

अतिवृष्टि की सूचना पर प्रभावित क्षेत्र में तत्काल टीम को भेज कर यथांसभव राहत एवं बचाव कार्य किये जायें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावितों को मौके पर ही राहत एवं बचाव सामग्री के साथ ही अनुमन्य राशि दी जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *