Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, कुछ दिन पहले वर्क परमिट पर गया था Canada

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, कोटफतूही। Canada-Punjab News: एक और जहां विदेश में गए युवक बड़े मुकाम हासिल पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं वहीं आए दिन पंजाब के युवाओं की मौत होने की सूचना मिल रही हैं। स्थानीय गांव कोटफतूही युवक की कनाडा में मौत होने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह उर्भ भिंदा (उम्र 24) पुत्र सरबीज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि युवक के अचानक हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई।

Young Man Die In Canada Due to Heart Attack
Young Man Die In Canada Due to Heart Attack

वर्क परमिट पर कनाडा गया था

जानकारी मुताबिक, मृतक युवक परिवार की गरीबी दूर करने के लिए रोजगार की तलाश में परिवार और दोस्तों की मदद से वर्क परमिट (Work Permit) पर कनाडा के सरी शहर (Surrey City) में गया था। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटा 1 साल 11 महीने पहले रोजगार की तलाश में गया था।

Canada Work Permit
Canada Work Permit News

परिवार वालों ने बताया कि गत रात्रि करीब 3 बजे उन्हें उनके बेटे के दोस्तों का फोन आया कि भूपिंदर काफी समय से बाथरूम में गया हुआ है। दरवाजा खटखटाने के बावजूद वह खोल नहीं और न ही फोन उठा रहा है।

परिवार व पुलिस को सूचित किया

इसलिए उन्होंने उसके परिवार व पुलिस को सूचित किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बाथरूम का दरवाजा खोला तो भूपिंदर मृत पाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने परिवार को भूपिंदर की मौत के बारे में जानकारी दी।

मृतक युवक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि उनके मृत बेटे का शव पंजाब लाने में उनकी मदद की जाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *