जालंधर में कोरोना पीड़ित महिला की मौत, सीआईए स्टाफ समेत 4 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पाजीटिव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कोरोना वायरस से पीड़ित 30 वर्षीय महिला की वीरवार को निधन हो गया। वहीं, कोरोना के चार नए केस सामने आए है। ये सभी पुलिस कर्मी हैं। इनमें से दो सीआईए स्टाफ से हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 417 हो गई है। जान गंवाने वाली महिला पचरंगा (भोगपुर) की रहने वाली है और उसे दो दिन पहले ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

[ads2]

जालंधर में अब तक कोरोना से मौतों का आंकड़ा 14 पहुंच गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को 32 केस आने के बाद बुधवार को भी पांच बच्चों सहित 31 लोग संक्रमित पाए जाने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। इनमें से आठ मरीज दुबई से आए हैं। यही नहीं, एक बार फिर से यह घनी आबादी वाले इलाकों में फैलने लगा है।

[ads1]

आपको बता दें कि बुधवार को घनी आबादी वाले महेंद्रू मोहल्ला व गोपाल नगर हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण कितनी तैजी से फैल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है दस दिन में ही इसने 113 लोगों को कोरोना शिकार बनाया है। इसके साथ ही जिले में इनकी कुल संख्या 413 तक पहुंच गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *