डेली संवाद, जालंधर
‘इंटरनैशनल योगा दिवस’ के अवसर पर बच्चों ने ऑनलाईन गतिविधियों में भाग लेकर पूरे उत्साह के साथ अपनी तस्वीरें विद्यालय के फेसबुक पेज पर सांझी की।
[ads2]
प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग तरह से योगा सैशन की गतिविधियां निर्धारित की गई। छोटे बच्चों ने अपने पिता के साथ योगा करते हुए तस्वीरें भेजी तथा कुछ बच्चों ने परिवार सहित योगा करते हुए तस्वीरें सांझा की।
फिट इंडिया मूवमैंट के अंतर्गत एक सप्ताह से सभी बच्चों को अलग-अलग व्यायाम, प्राणायाम तथा योगासन की वीडियो प्रतिदिन बना कर भेजी जा गईं ताकि वे सभी आसनों को ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो। इसके अतिरिक्त इनोसैंट हाट्र्स के स्टाफ के सभी सदस्यों ने घर बैठे ही योगा सैशन में भाग लिया।
इनोसैंट हाट्र्स द्वारा करवाई जा रही ऑनलाईन गतिविधियों में पांचों स्कूलों ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, रॉयल वल्र्ड एंव कपूरथला रोड के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों पूरे उत्साह से भाग लिया।
[ads1]
इनोसैंट हाट्र्स के चेयरमैन डाक्टर अनूप बौरी ने ‘इंटरनैशनल योगा डे’ पर संदेश देते हुए कहा कि प्राणायाम तथा योगा करने से न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी साकारात्मक होते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अपनाना चाहिए तथा जीवन में इसको हिस्सा बनाना चाहिए।

















