डेली संवाद, चंडीगढ़
युवती को भगाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद एससी कमीशन की सदस्य व कांग्रेस नेता पूनम कांगड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूनम कांगड़ा को अनुसूचित जाति के पंजाब राज्य आयोग के सदस्य के पद से निलंबित कर दिया है।
[ads2]
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से पूनम कांगड़ा की सदस्यता को निलंबित कर दिया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले संगरूर पुलिस द्वारा अपने पति और बेटे के साथ गिरफ्तार किए गए पूनम कांगड़ा के खिलाफ जांच का आदेश दिया।











