हवा से भी फैल सकता है कोरोना वायरस; बदल सकती हैं WHO की गाइडलाइंस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अब कोरोना वायरस के हवा से फैलने की संभावना को मान लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की टेक्निकल हेड Maria Van Kerkhove ने कहा कि कोरोना वायरस के हवा में रहने और हवा के जरिए फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. खास तौर पर भीड़ वाली जगहों या ऐसी जगहों पर जहां हवा का आवागमन अच्छा नहीं है यानी वेंटिलेशन कम अच्छा है. वहां हवा के जरिए कोरोना वायरस फैल सकता है।

[ads2]

हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस बारे में अभी एक्सपर्ट से राय ली जाएगी और जल्द ही नई गाइडलाइंस भी जारी की जा सकती हैं. विशेषज्ञों की राय है कि अगर कोरोना वायरस हवा के जरिए भी फैलता है, तो भी मास्क लगाना और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करना होगा. लेकिन 1 मीटर की दूरी को और ज्यादा बढ़ाने के बारे में विचार किया जा सकता है।

बारीक कणों से भी फैल सकता है कोरोना

32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को एक ओपन लेटर लिखकर कहा था की डब्ल्यूएचओ (WHO) को यह मानना चाहिए कि कोरोना वायरस सांस के जरिए ही नहीं हवा में मौजूद बारीक कणों से भी फैल सकता है. इससे पहले यही माना जाता रहा है कि एक इंसान के छींकने या खांसने या उसे छूने से दूसरे इंसान में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता है. लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के पार्टिकल हवा में भी मौजूद हो सकते हैं. जिससे लोगों को और ज्यादा सावधान रहना होगा।

[ads1]

डब्ल्यूएचओ ने एक और अहम बात कही कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है हालांकि इस महामारी का पीक यानी चरम पर पहुंचना अभी बाकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में 1 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के शिकार हैं और 5 लाख 35 हजार लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *