Canada-Punjab News: पंजाब के लोगों की कनाडा में सड़क हादसे में मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, पंजाब। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada News) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब (Punjab) के एक परिवार के चार सदस्यों की कनाडा (Canada) में सड़क हादसे (Road Accident) में मौत हो गई है। ये सभी फरीदकोट (Faridkot) जिले के जैतो सब डिवीजन के गांव रोड़ीकपुरा के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:  विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 5 देशों के नए वीजा नियमों को न करें नजरअंदाज

जानकारी के मुताबिक मृतकों में दंपती, बेटी और रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों की पहचान सुखवंत सिंह सुख बराड़, राजजिंदर कौर, छिंदर पाल कौर और एक अन्य रिश्तेदार के रूप में हुई है।

Canada News
Canada News

कनाडा पुलिस जांच कर रही

कनाडा पुलिस (Canada Police) मामले की जांच कर रही है। सुखवंत सिंह बराड़ पिछले बीस साल से कनाडा के एबट्सफोर्ड, बीसी में रह रहे थे। बुधवार शाम वे अपनी पत्नी, बेटी और रिश्तेदार के साथ कार में सवार होकर दोस्त के घर जा रहे थे।

canada-police
canada-police

कैनोला के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सामाजिक कार्यों में करता था सहयोग

बड़ी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह सूचना फरीदकोट पहुंची, लोग बेहद दुखी हो गए।

Four Members Of A Punjabi Family Died In Canada
Four Members Of A Punjabi Family Died In Canada

जानकारों के मुताबिक खुखवंत सिंह गांव में सामाजिक कार्यों में हाथ बंटाते थे। वह हमेशा अपने गांव से जुड़े रहते थे, कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वह अब नहीं रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *