केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेस के दो विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने को लेकर बागी विधायकों की कोशिश का मामला गहराता ही जा रहा है. कांग्रेस की ओर से कुछ ऑडियो टेप की बात सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और संजय जैन के खिलाफ FIR दर्ज किया है। SoG ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज किया है।

[ads2]

कांग्रेस ने इस ऑडियो टेप में सीधे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का नाम लिया है. SoG सबसे पहले ऑडियो टेप की प्रमाणिकता की जांच करेगा. बता दें कि गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के विधायकों- भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ऑडियो टेप सामने आए हैं, जिसमें भंवरलाल , संजय जैन और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत की आवाज़ है।

बीजेपी जनमत अपहरण की कोशिश कर रही है

उन्होंने कहा कि इन टेप्स से एक बात साफ़ है कि बीजेपी जनमत अपहरण की कोशिश कर रही है. सुरजेवाला ने कहा कि ‘हम मांग करते हैं कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के ख़िलाफ़ SOG द्वारा मुक़दमा हो वो जांच में ग़लत पाए जाएं तो उनकी गिरफ़्तारी हो.’ इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुरजेवाला ने अपने दोनों विधायकों को भी पार्टी से निलंबित किए जाने की घोषणा की।

[ads1]

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का फैसला है कि भवंरलाल और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित किया गया है और कारण बताओ नोटिस दिया गया है.’ सुरजेवाला ने यह भी कहा कि पार्टी ने सचिन पायलट से भी सामने आकर अपना स्टैंड साफ करने को कहा है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त की कोशिश चल रही है और SOG जांच भी कर रही है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों को खरीदकर चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की गई।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *