जालंधर में आज कोरोना के 59 नए मरीज मिले, ज्वाइंट डायरैक्टर समेत 22 जवानों की रिपोर्ट पाजीटिव

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में शनिवार काे कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए हैं। मरीजों में आईटीबीपी तथा सीआरपीएफ कैंपस सराय खास के 22 जवान भी शामिल हैं। एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर बीके विरदी व उनके परिवार की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक जालंधर में 350 लोगों के सैंपल नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा न्यू बेअंत नगर, मेन बाजार गढ़ा, फगवाड़ी मोहल्ला, गाजीगुल्ला, बस्ती बावा खेल, कोट किशन चंद, सेंट्रल टाउन व अर्जुन नगर से भी मरीज पॉजिटिव पाए गए है। जिससे जिले में काेराेना मरीजों की संख्या बढ़कर 1581 हो गई है।

[ads1]

ज्योति चौक के पास टेलिकॉम कंपनी में काम करने वाली एक युवती को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। कंपनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ समय के लिए दफ्तर बंद कर दिया है। इसके अलावा कोरोना ने शहर की घनी आबादी के बाद अब पॉश कालोनियों व स्लम इलाकों में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *