भाजपा ओबीसी मोर्चा पंजाब की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कंवरबीर बने महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष नियुक्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर बिट्टा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व संगठन महामंत्री दिनेश कुमार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय से अपनी प्रदेश की टीम का विस्तार किया है।

[ads2]

इसके तहत उपाध्यक्ष पद पर तरुण जस्सी (अमृतसर), श्रीमती सुरिंदर पाल कौर (होशियारपुर), दीप चंद सिंह (मानसा), बलजीत सिंह (मोहाली), प्रताप सिंह (जालंधर), सुधीर कुमार (खन्ना), रमेश कम्बोज (फिरोजपुर), अमरीक सिंह (पठानकोट), महामंत्री पद पर कंवरबीर सिंह मंजिल (अमृतसर) नियुक्त किया गया है।

इसी तरह सचिव पद पर अशोक सैनी (बठिंडा), जतिंदर देवगन (खन्ना), श्रीमती रजनी कंडा (एस.बी.एस. नगर), कुलदीप सिंह शन्टी (जालंधर), ब्रिज मोहन (फाजिल्का), परमिंदर सिंह धीमान (पटियाला), श्रीमती हरपिंदर कौर (मुकेरियां), खजांची पद पर सुरजीत गोगना (संगरूर-1), प्रेस सचिव पद पर प्रदीप पलाहा (मुकेरियां) को नियुक्त किया है।

[ads1]

नई टीम नियुक्त करने पर शुभकामनाएं

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर राजिंदर बिट्टा को नई टीम नियुक्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहाकि नई टीम प्रदेश में भाजपा की नीतियों के विस्तार तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए बढ़-चढ़ कर कार्य करेंगे और पार्टी को नई बुलंदियों पर ले कर जाएगी। राजिंदर बिट्टा ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएँ देते हुए कहाकि पार्टी के प्रति उनकी कर्मठता व निष्ठा को देख कर उन्हें प्रदेश की टीम में स्थान दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *