Breaking : भाजपा ने नगर निगम चुनाव का बजाया बिगुल, जालंधर के केडी भंडारी समेत इन बड़े नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी, पढ़ें

Daily Samvad
1 Min Read

मोहाली नगर निगम चुनाव की कमान पूर्व सीपीएस भंडारी के हाथ

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा पंजाब में होने वाली नगर निगम चुनाव के लिए मोहाली शहर की जिम्मेदारी पंजाब भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी को दी है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा की वर्कर पंजाब में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से उत्साहित हैं।

[ads2]

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार हर मुद्दे पर फेल साबित हुई है और लोग आज इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाव हो और कांग्रेस को चलता करें। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पठानकोट की जिम्मेदारी अनिल जोशी और बटाला की जिम्मेदारी पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक को सौंपी है।

[ads1]

इसी तरह फगवाड़ा नगर निगम की जिम्मेदारी राजेंद्र भंडारी, बठिंडा नगर निगम की जिम्मेदारी मनोरंजन कालिया, होशियारपुर नगर निगम की जिम्मेदारी तरुण चुघ, मोगा नगर निगम की जिम्मेदारी विजय सांपला, कपूरथला की जिम्मेदारी अविनाश राय खन्ना और अबोहर की जिम्मेदारी राजिंदर मोहन सिंह को दी गई है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *