पंजाब सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना की आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य के 9.50 लाख किसानों और उनके परिवारों को साल 2020-21 के लिए ‘आयूषमान भारत सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमे का लाभ देने के लिए आवेदन देने का समय बढ़ाकर 5 अगस्त, 2020 तक कर दिया गया है, जिससे कोई भी किसान इस योजना का लाभ लेने से रह न जाए।

[ads2]

यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तोल पर्ची’ वाले सभी योग्य किसानों से ज़रुरी दस्तावेज़ों समेत घोषणा पत्र सम्बन्धी मार्केट कमेटी के कार्यालय या आढ़तिये के पास 24 जुलाई तक जमा करवाने की तारीख निश्चित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड द्वारा किसानों के बीमे का समूचा प्रीमियम अदा किया जाएगा, जिनको साल भर के लिए पाँच लाख रुपए का नगदी रहित इलाज मुहैया होगा।

80,000 गन्ना उत्पादक हैं

प्रवक्ता ने बताया कि साल 2020-21 के दौरान 8.70 लाख ‘जे’ फॉर्म होल्डर किसानों और 80,000 गन्ना उत्पादकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। मंडी बोर्ड की तरफ से एक जनवरी, 2020 को और उसके बाद 8.70 लाख किसानों को उनकी कृषि उपज बेचने के लिए ‘जे’ फॉर्म होल्डरों के तौर पर रजिस्टर्ड किया गया है और इसी तरह एक नवंबर, 2019 से 31 मार्च, 2020 के पिड़ायी सीजन के दौरान गन्ने की फ़सल बेचने वाले 80,000 गन्ना उत्पादक हैं, जो इस योजना के लिए योग्य माने जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सभी 9.50 लाख किसान और उनके परिवार 20 अगस्त, 2020 जिस दिन यह स्कीम लागू होनी है, का लाभ लेने के हकदार बन जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस स्वास्थ्य बीमा स्कीम के अंतर्गत लाभपात्री दिल के ऑपरेशन, कैंसर के इलाज, जोड़ बदलाने और दुर्घटना आदि के मामलों जैसे बड़े ऑपरेशनों के इलाज समेत 1396 बीमारियों के लिए 546 सूचीबद्ध अस्पतालों और 208 सरकारी अस्पतालों में पाँच लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं।

[ads1]

टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क करें

प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुककिसानों द्वारा स्वै-घोषणा पत्र वाला फॉर्म सम्बन्धित मार्केट कमेटी कार्यालय या आढ़तिया फर्म से प्राप्त किया जा सकता है या फिर पंजाब मंडी बोर्ड की वैबसाईट www.mandiboard.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क किया जा सकता है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *