

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने जालंधर, लुधियाना और पटियाला में दुकानें रात 8 बजे तक, रेस्टोरेंट और होटल शॉपिंग माल, शराब के ठेके रात 9 बजे तक ही खुलने का आदेश जारी किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा 3 जिलों में रात का कर्फ्यू 9 से 5 बजे तक लगा दिया गया है।
[ads2]
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लुधियाना, जालंधर और पटियाला में कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। कोरोना से ये तीनों सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख शहरों में सार्वजनिक और निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए एक एकीकृत प्रबंधन योजना तैयार करने का भी निर्देश दिए।
[ads1]
मुख्यमंत्री ने मास्क पहनने के अनिवार्य नियम के तहत नए दंड की एक सप्ताह के परीक्षण की भी घोषणा की। इसके तहत मास्क पहनने के नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर मास्क पहनकर एक घंटे तक खड़े रहना होगा। मुख्यमंत्री का मानना है कि उल्लंघन करने वालों को इस बात का अहसास कराया जाना जरूरी है क्योंकि ऐसे लोगों की संख्या अब 3.82 लाख को पार कर गई है।









