अब तक 562 मौतें, रोजाना 1000 केस, लुधियाना की हालत भयावह, फिर भी पंजाब में कोरोना नियंत्रण का दावा कर रहे हैं हैल्थ मिनिस्टर, पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार क्ल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना के फैलाव को एक हद तक रोकने में कामयाब रही है जिसके कारण ही दूसरे राज्यों के मुकाबले यहाँ कम जानी नुक्सान हुआ है। जबकि पंजाब में रोजाना 1000 से केस सामने आ रहे हैं। अब तक 562 लोगों की मौत हो गई है। सबसे भयावह स्थिति लुधियाना की है।

सिद्धू ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा एकजुट होकर करोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग स्वरूप ही देशभर में से पंजाब में कोरोना की संक्रमण दर केवल 3.10 प्रतिशत है जो देश में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना के फैलाव को मापने के लिए निश्चित किए गए मापदण्डों में से संक्रमण दर सबसे अहम है।

[ads2]

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा द्वारा पंजाब सरकार को दिल्ली का मॉडल अपनाने की सीख देने को बचकाना और हलकी बयानबाजी बताते हुए स. सिद्धू ने कहा कि विपक्ष का नेता अपनी सलाह अपने पास ही रखे क्योंकि पंजाब की स्थिति दिल्ली की अपेक्षा काफी बेहतर है।

4082 मौतें केवल दिल्ली में हुई

उन्होंने कहा कि स. चीमा को यह बयान देने से पहले यह पता कर लेना चाहिए था कि केजरीवाल सरकार के बुरे प्रदर्शन के कारण ही देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों में से 10 प्रतिशत अर्थात 4082 मौतें केवल दिल्ली में हुई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौतों की संख्या 539 है जो देश के मौतों के आंकड़ों के अनुसार केवल 1 प्रतिशत ही है। इनमें से भी ज्यादातर सहरोग वाले मरीज हैं।

सिद्धू ने कहा कि राज्य में कोरोना को जल्द से जल्द हराने के लिए शुरु की गई जंग को और तेज करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा निर्देशों के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा हजारों की संख्या में मैडीकल और पैरामैडीकल स्टाफ की भर्ती भी की जा रही है।

दिल्ली सरकार के बुरे प्रबंधों की गवाही

उन्होंने आगे कहा कि हरपाल चीमा को यह भी नहीं भूलना चाहिए कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली से बाहर के लोगों का इलाज न करने का ऐलान भी अपनी जिम्मेदारियों से भागना साबित हुआ जबकि पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली से आए सैंकड़ों मरीजों का इलाज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली की ऐसी घटनाओं की सैंकड़ो वीडियो वायरल हुई हैं जो स्पष्ट तौर पर कोविड-19 के मरीजों के प्रबंधन के लिए दिल्ली सरकार के बुरे प्रबंधों की गवाही देती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मौजूदा गंभीर स्थिति की कल्पना करना भी हैरान करने वाली बात है जहाँ आम लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं और कोरोना टैस्ट के लिए सिर्फ नमूने लेने के लिए एक हस्पताल से दूसरे हस्पताल जा रहे हैं परन्तु उनकी मुश्किलों और शिकायतों का हल करने के लिए सरकार की ओर से कोई नहीं है।

अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

स. सिद्धू ने विपक्ष के नेता द्वारा उठाई गई दो घटनाओं का जवाब देते हुए कहा कि एक हिंदी अखबार द्वारा दो तस्वीरें छापकर, एक की लाश को 12 घंटे से फर्श पर पड़ी होने और दूसरे व्यक्ति के घंटों तक तड़पते रहने संबंधी लगाई गई खबर भ्रम पूर्ण, निराधार और गैरसंजीदा व तथ्यों से रहित है जिसका गंभीर नोटिस लेने के उपरांत अखबार द्वारा अपना स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे मामले में हस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के आदेश भी दे दिए गए हैं।

[ads1]

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महामारी के इस समय में लोग पहले ही बेचैनी और दबाव से पीडि़त हैं और घटनाओं को तोड़ मरोड़ कर पेश करने से राज्य का माहौल खराब हो रहा है जिसके लिए स. हरपाल चीमा को सोशल मीडिया की दुनिया से बाहर आकर पहले तथ्यों का मुल्यांकन करना चाहिए और जिम्मेदार विपक्ष के नेता की भूमिका निभाकर इस मुश्किल घड़ी में सरकार का साथ देना चाहिए।

पढ़ें आज की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *