VIDEO : पुलिस महानिरीक्षक ने शराब के नशे में महिला और लड़की से पंचकूला में की बदतमीजी, गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, पंचकूला
पंचकूला के पिंजौर में देर रात को पिंजौर निगम जोन की कालोनी मे होमगार्ड के आईजी हेमंत कंसल पर शराब पीकर दो महिलाओं व एक लडकी के साथ हाथापाई व मारपीट का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आईजी ने महिला के घर मे घुसकर मारपीट की है शोर सुनकर आस पडोस के लोग जब इकट्ठे होने लगे तो आईजी सरकारी गाडी मे बैठकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

[ads2]

पंचकूला के पिंजौर में होमगार्ड के IG हेमंत कंसल द्वारा महिला के घर में जबरन घुसकर महिला, उसकी बेटी व पड़ोस की महिला के साथ मारपीट, हाथापाई, धक्का-मुक्की व गलौज का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कई आपत्तिजनक शब्द व गाली-गलौज का प्रयोग किया गया है। इसलिए इसे म्यूट किया गया है।

देखें वीडियो

https://youtu.be/xOhjgqL_54I

महिला के साथ की बतमीजी व लडाई झगडा करने व एक व्यकित के साथ लडाई झगडा करने के मामले मे एक आई जी को किया गिरफ्तार। जानकारी के मुताबिक एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई की हेमन्त कलशन (पुलिस महानिरिक्षक हरियाणा) ने रात्रि 21.08.2020 को घर मे घुसकर महिला व उसकी बेटी के साथ बतमीजी की है जिस पर थाना पिन्जौर ने दरखास्त प्राप्त करके आरोपी हेमन्त कलसन (पुलिस महानिरिक्षक हरियाणा) के खिलाफ सम्बन्धित धाराओ के तहत अभियोग दर्ज करके कार्यवाही करते हुए। आरोपी को विधि-पूर्वक गिरफ्तार किया गया।

[ads1]

इसी के साथ सत्येन्द्र सिह पुत्र गजराज सिह वासी रतपुर कालौनी पिन्जौर ने की शिकायत दर्ज करवाई कि हेमन्त कलशन (पुलिस महानिरिक्षक हरियाणा) ने रात्रि 21.08.2020 को मेरे घर मे घुसकर मेरे साथ मारपिटाई व गालिया दी । जिस पर थाना पिन्जौर ने दरखास्त प्राप्त करके आरोपी आरोपी हेमन्त कलसन (पुलिस महानिरिक्षक हरियाणा) के खिलाफ दुसरा अभियोग दर्ज करके कार्यवाही करते हुए।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *