चिट्टा पी रहा था पंजाब पुलिस का ASI, वीडियो VIRAL हुआ तो CM ने किया बर्खास्त

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के हुक्मों पर पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. /एल.आर. जोरावर सिंह को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया जिसकी चिट्टे का सेवन करते हुए एक वीडियो वायरल हुई थी।

मुख्यमंत्री, जिनके पास गृह विभाग भी है, के निर्देशों पर एस.एस.पी. तरन तारन /ध्रुमन एच निम्बले ने उक्त ए.एस.आई. को बर्खास्त करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा गुनाह करते हुए किसी भी वर्दीधारी मुलाजीम के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।

[ads2]

दोषपूर्ण कृत्य कभी भी बर्दाश्त नहीं

मीडिया द्वारा शुक्रवार को सामने लाए गए वीडियो का सख्त नोटिस लेते हुए मुख्यमंत्री ने अपने ‘कैप्टन से सवाल’ फेसबुक लाइव सैशन के दौरान जांच के बाद ए.एस.आई. को बर्खास्त करने का ऐलान किया था। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जांच में यह सबूत सामने आया कि उक्त ए.एस.आई. (नं.438/तरन तारन, पुलिस थाना सराय अमानत खान में तैनात) एक लाईटर और चाँदी के वर्क की मदद से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था जैसा कि वीडियो में साफ दिखाई देता है।

मुख्यमंत्री ने यह महसूस किया कि ए.एस.आई. जोरावर सिंह को नौकरी पर कायम रखना राज्य, पुलिस फोर्स और आम लोगों के हितों के खिलाफ होगा। यह बर्खास्तगी इसलिए जरूरी थी ताकि यह सख्त संदेश दिया जा सके कि राज्य सरकार खासकर वर्दीधारी मुलाजिमों द्वारा ऐसा संगीन और दोषपूर्ण कृत्य कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

नशा करने वाले वर्दीधारी बख्शे नहीं जाएंगे

प्रवक्ता ने आगे बताया कि बर्खास्तगी का यह कड़ा कदम उठाया जाना इसलिए भी जरूरी था जिससे लोगों की नजरों में पुलिस और सरकार की छवि खराब न हो और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की नशों के खिलाफ जंग भी कामयाब हो सके क्योंकि राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही नशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने की नीति अपनाए जाने का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री ने नशों के मुद्दे पर अपनी सरकार के पक्ष को फिर से दृढ़ करते हुए कहा कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे जब तक कि राज्य में से इस बीमारी की जड़ऽको उखाड़कर फेंक नहीं दिया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि एक पुलिस अधिकारी द्वारा नशाखोरी की ऐसी हरकत को माफ करना नशों के खिलाफ जंग को कमजोर कर सकता है।

[ads1]

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला के साथ की बदसलूकी, देखें VIDEO

https://youtu.be/xOhjgqL_54I



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *