डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में रविवार को कोरोना से एक ही दिन में 50 लोगों की मौत हो गई है। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सबसे ज्यादा लुधियाना में 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि गुरदासपुर में पहली बार एक दिन में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही आज पंजाब में 1136 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
[ads2]
पंजाब सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में आज 1136 लोग कोरोना से संक्रमित हुई है। इसमें सबसे ज्यादा लुधियाना में 242, पटियाला में 188 औऱ जालंधर में 107 लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। अभी तक लुधियाना, पटियाला, जालंधर और अमृतसर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
[ads1]
पढ़ें जिलेवार रिपोर्ट












