पर्यटन के लिए नियमों में ढील देगी उत्तराखंड सरकार, जल्द ही पहाड़ों, नदियों, घाटियों में सैर कर सकेंगे लोग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान यहां के धार्मिक पर्यटन के लिए तो है ही एडवेंचर टूरिज़्म के लिए भी दुनिया भर से लोग यहां आते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण काल ने उत्तराखंड के पर्यटन की कमर तोड़ के रख दी है। अब सरकार अन्य राज्यों के पर्यटकों के लिए नियम-कायदों में थोड़ी छूट देने की बात कर रही है ताकि पर्यटन गतिविधियां शुरु हो सकें।

[ads2]

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि पर्यटकों को आमंत्रित करने और नियम कायदों में थोड़ा रिलेक्सेशन देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की है। मुख्यमंत्री ने भी जल्द ही इस पर योजना बनाने की बात कही है।

पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

स्थानीय कारोबारी कहते हैं कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. ऋषिकेश में ही साल भर यहां पर्यटक योग अध्यात्म और पर्यटन के लिए आते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण ने ऋषिकेश के पूरे व्यवसाय को चौपट कर के रख दिया है। होटल इंडस्ट्री साहसिक पर्यटन और धार्मिक पर्यटन इससे पूरी तरह प्रभावित हुआ है।

[ads1]

उत्तराखंड सरकार पहले ही चार धाम यात्रा को प्रदेश से बाहर के लोगों के लिए खोल चुकी है और अब तक 20 हज़ार लोग चार धाम यात्रा में शामिल भी हो चुके हैं। सरकार की कोशिश है कि इसी तरह पर्यटन के अन्य क्षेत्रों को भी खोला जाए ताकि पर्यटन पर आधारित यह अर्थव्यवस्था पटरी पर आ सके।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *