पंजाब के Ex DGP के घर और फार्म हाउस में पुलिस का छापा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Police Raid
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी के चंडीगढ़ सेक्टर- 20 स्थित कोठी में SIT की टीम ने छापा मारा। पूर्व डीजीपी के नहीं मिलने पर कोठी पर एसआईटी की टीम ने ताला लगा दिया है। एसआईटी ने चंडीगढ़ में उनके आवास के अलावा, मोहाली और हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित उनके फार्म हाउस पर भी दबिश दी है। सैनी इन तीनों ठिकानों पर मौजूद नहीं थे।

[ads2]

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी पर आईएएस अफसर के लड़के बलवंत सिंह मुल्तानी को अगवा व कत्ल का आरोप है। इस मामले में मोहाली अदालत ने उन्हें कोई राहत नहीं दी थी। मामले में बनाई SIT कभी भी सैनी को गिरफ्तार कर सकती है। एडिशनल सेशन जज रजनीश गर्ग की अदालत में सुनवाई के दौरान सैनी के वकील एपीएस देयोल ने कहा कि 29 साल बाद केस खोलने का क्या मलतब बनता है? देयोल ने कोर्ट को बताया कि जब केस सुप्रीम कोर्ट में केस को खत्म कर दिया गया था, तो 29 साल बाद फिर क्यों केस की याद आई।

सारा पॉलिटिकल प्रेशर है

सैनी के वकील ने कहा कि पूर्व डीजीपी सैनी ईमानदार अफसरों में माने जाते हैं। उन्हेें कई अवार्ड भी मिले हैं। अगर सेक्टर-17, चंडीगढ़ पुलिस स्टेशन में सारा केस हुआ, तो फिर मोहाली की ज्यूरिडिक्शन कहां से बन गई। मोहाली के मटौर थाने में एफआईआर दर्ज करने का मतलब क्या है? यह एफआईआर गलत दर्ज हुई है। ये सारा पॉलिटिकल प्रेशर है।

[ads1]

वहीं, कोर्ट में SIT के सदस्य ने भी सैनी केस में अपना बयान पढ़कर सुनाया। शिकायतकर्ता के वकील प्रदीप विर्क ने अदालत को बताया कि सैनी द्वारा अदालत से पहले दी जमानत की हिदायत पर उल्टा गवाहों को धमकाया गया था और एक थानेदार अनूप सिंह तो डर के कारण वादा माफ गवाह बनने से मुकर भी गया, लेकिन अब उनके खिलाफ 302 भी दर्ज हो चुकी है और मुख्य गवाहों की स्टेटमेंट भी अदालत के पास है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *