जालंधर के नवजीवन अस्पताल में डाक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत, घरवालों ने किया प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के नवजीवन अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। जिस पर महिला के परिवार वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा किया। घरवालों ने डॉक्टर पर कार्रवाई करवाने के लिए सिविल अस्पताल के गेट के बाहर सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया। वहीं, नवजीवन अस्पताल के डॉक्टर ने लापरवाही के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया है।

[ads2]

मामले की जानकारी देते हुए रवि कुमार ने बताया कि उनकी बेटी सोनिका पत्नी सन्नी निवासी बस्ती पीरदाद का वीरवार रात को श्री गुरु रविदास चौक के पास नवजीवन अस्पताल में प्रसव हुआ और उसने एक लड़की को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर डॉक्टर ने उसे तुरंत लुधियाना के बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी और गायब हो गया।

डाक्टरों की लापरवाही से घर वाले नाराज

उन्होंने आरोप लगाए के प्रसव के दौरान डॉक्टर से लापरवाही हुई और उससे पल्ला झाड़ने के लिए वह स्टाफ सहित मौके से गायब हो गया। डॉक्टर ने मरीज को शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस के साथ स्टाफ भी भेजने की मशक्कत नहीं उठाई। सोनिको को रात करीब दस अस्पतालों में लेकर गए लेकिन कोई भी मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। अंत में रामामंडी जौहल अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों की टीम ने एंबुलेंस में ही जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

[ads1]

बाद में नवजीवन अस्पताल में पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद शाम तक किसी ने सुधबुध नही ली। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने के बाद ही लड़की का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, नवजीवन अस्पताल के डॉ. संजीव सूद ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को नकारा हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *