IPS अफसर पर 18 साल की लड़की समेत कई महिलाओं से अवैध संबंध के आरोप, गृहमंत्री से शिकायत

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कैडर के एक आईपीएस (IPS) पर उनकी ही पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उनसे अफसर पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। अफसर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। पत्नी ने इस संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखते हुए अफसर के खिलाफ ऐक्शन लिए जाने की मांग की है।

[ads2]

आईपीएस की पत्नी भी सरकारी महकमे में उच्च पद पर तैनात हैं। पत्नी के मुताबिक, जनवरी 2014 में उनकी शादी हुई थी। गृहमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ दिनों बाद उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके पति के कई महिलाओं व लड़कियों से संबंध हैं। आईपीएस की पत्नी ने उन महिलाओं और लड़कियों से जुड़ी चैट, यात्रा की डीटेल समेत तमाम सबूतों के साथ अपनी शिकायत भेजी है। आरोपी अफसर सपा सरकार के समय और बाद में भी कई प्रमुख जिलों में कप्तान के रूप में तैनात रहे हैं।

18 साल की लड़की से बनाए संबंध

पत्नी की शिकायत के मुताबिक, मध्य प्रदेश की सीमा से सटे एक जिले में तैनात रहने के दौरान 18 साल की लड़की के साथ उनके संबंध हो गए थे। यह लड़की अपने पिता के केस में मदद मांगने के लिए आई थी। इस जिले से ट्रांसफर के बाद दूसरे जिले में तैनाती के दौरान भी यह लड़की उनके पति से मुलाकात के लिए आती थी।

साथी पुलिसवाले और IAS की पत्नी के साथ भी संबंध

पत्नी ने आईपीएस के साथी पुलिसवाले की पत्नी के साथ भी संबंध होने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, यूपी कैडर के ही एक आईएएस अफसर की पत्नी के साथ भी अपने पति के संबंध होने के आरोप लगाया है। बाद में इसकी जानकारी होने पर आईएएस ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक के लिए केस दायर किया।

[ads1]

गलती मानी, लेकिन सुधरे नहीं

पत्नी के मुताबिक, 2018 में उसने आईपीएस के घरवालों को इसकी जानकारी दी। इसको लेकर 2018 में लखनऊ में मीटिंग भी हुई। इस दौरान आईपीएस ने फिर से गलती न करने की बात कही, लेकिन इसके बाद उज्जैन की एक युवती से उनका संपर्क हो गया। पत्नी की शिकायत के अनुसार, दिसंबर 2018 में आईपीएस ने लिखित एफिडेविट में अपनी सारी गलतियां मानते हुए यह कहा कि अब वह किसी दूसरी महिला के साथ कोई संपर्क नहीं रखेगा। इसके बावजूद चंडीगढ़ की एक युवती से जुड़ गया।

पत्नी की शिकायत के मुताबिक, आठ अगस्त को उन्हें अनजान नंबर से एक मेसेज मिला। इसमें उनके पति से जुड़ी कुछ सूचनाएं थीं। जो युवती आईपीएस के संपर्क में थी, उसने बताया कि वह उनके साथ छह माह से लिव इन में रह रही है। बाद में उसे पता चला कि आईपीएस शादीशुदा है। पत्नी का कहना है कि इस युवती ने उनके पति के साथ हुई चैट और अन्य सबूत दिए हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *