पूर्व विधायक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस ने कहा – गिरने से हुई मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में भूमि विवाद के चलते पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्र की कथित रूप से हत्या कर दी गई। साथ ही उनके बेटे को भी पीटकर अधमरा कर दिया। पूर्व विधायक के घरवालों ने पुलिस पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उधर, लखीमपुर के एसपी का कहना है कि जमीनी विवाद में कहासुनी के दौरान पहुंचे पूर्व विधायक अचानक गिर पड़े। इस पर जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया के त्रिकोलिया पढुआ की है। यहां निघासन विधान सभा सीट से दो बार निर्दलीय और एक बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक रहे निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की रविवार को दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। दबंगों की पिटाई से उनके बेटे की भी गहरी चोटें आई हैं। पूर्व विधायक के घरवालों ने स्थानीय पुलिस पर हमलावरों को सह देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पुलिस हमलावरों को बचाकर यहां से अपने साथ ले गई।

एसपी का बयान आरोप से बिल्कुल अलग

उधर, लखीमपुर के एसपी ने कहा कि जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और अचानक की गिर पड़े। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *