कैप्टन व कांग्रेस के शासन में पंजाब में शुरू हो जाता है जंगलराज : इक़बाल सिंह लालपुरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 390 शब्द|📅 16 Oct 2020

iqbal singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था व दिन-ब-दिन बढ़ते हत्याओं व लूट की घटनाओं पर कैप्टन अमरिंदर सिंह व पंजाब की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब में जब-जब कांग्रेस का शासन आया है तब-तब पंजाब में जंगलराज शुरू हो जाता है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस की नाक के नीचे दिन-दिहाड़े लूट व हत्यायों की वारदातों को अंजाम देते हैं।

इक़बाल सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब में दिन दहाड़े आम लोगों क साथ घट रही आपराधिक घटनाओं के चलते प्रदेश के आमजनों के मन में डर का भाव बैठ गया है। प्रदेश में क्राइम व अपराधी दोनों बेलगाम हो चुके हैं। रोज़ाना हत्याएं, लूट एवं बलात्कार की घटनाओं से प्रदेश दहल उठा है। यह सब सिर्फ एक चीज की तरफ इशारा करता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार चलाने में फेल साबित हुए हैं और अपराधी बेखौफ हैं।

माफिया व अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है सरकार

कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनकी कांग्रेस सरकार माफिया व अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है। कांग्रेस के अपने नेता खुद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कातिलाना हमले कर रहे हैं और कांग्रेसी नेताओं द्वारा जिम्मेवारी लेने बावजूद भी पुलिस-प्रशासन, यहाँ तक कि खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके डी.जी.पी. उन आरोपियों के विरुद्ध कारवाई करने की ब्जाय ऊल-जलूल ब्यान दे रहे हैं।

इकबाल सिंह लालपुरा ने कहाकि तरनतारन के भिखीविंड में शुरू से आंतकियों के निशाने पर रहे व 20 बार आंतकियों के हमले झेल चुके शोर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह, जिनकी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा सुरक्षा वापिस ले ली गई थी, की पुलिस थाने से महज कुछ दूर उनके घर में पुलिस की नाक के नीचे गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।

बैंक डकैती और हत्या जारी

आदमपुर में यूको बैंक के सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर बैंक से 6.5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अभी तक आरोपियों को जल्द पकड़ने के दावे कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की शह पर उनके आदमियों द्वारा व भाजपा कार्यालयों में जबरन घुस कर कांग्रेसियों नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सरेआम गुंडागर्दी व आगजनी की घटनाएँ अंजाम दी जाती हैं और पुलिस उल्टा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *