Punjab News: पंजाब में कार की सनरूफ खोल मस्ती की तो हो सकता है इतना जुर्माना, पढ़ें नए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पंजाब पुलिस अब सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध में पुलिस ने आदेश जारी कर दिए हैं। इस पर नजर रखने के लिए सभी जिलों में विशेष टीमें बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में Sunroof गाड़ियों के लिए नए आदेश जारी, पढ़ें

इसके पीछे का मकसद सड़क हादसों को रोकना है। साथ ही पंजाब पुलिस ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अगर इससे जुड़ी कोई शिकायत या वीडियो सामने आती है तो प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

Punjab News
Sunroof Car

इसलिए जारी करना पड़ा आदेश

यह आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) की ओर से बेंगलुरु की तर्ज पर जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि लग्जरी कारों में सनरूफ लगी होती है। उनसे निकलकर छोटे बच्चे और बड़े राष्ट्रीय व राज्यीय मार्गों और शहरों में हुड़दंग मचाते हैं। इससे ड्राइवर का ध्यान भटक जाता है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे लोगों का चालान किया जाना चाहिए।

Punjab News: पंजाब में कार की सनरूफ खोल मस्ती की तो हो सकता है इतना जुर्माना, पढ़ें नए आदेश
Punjab में Sunroof गाड़ियों के लिए नए आदेश जारी

इस संबंध में ट्रैफिक विंग में तैनात कर्मचारियों को निर्देश जारी किए जाएं। अगर ऐसा कोई वाहन संज्ञान में आता है। तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। मोहाली के DSP ट्रैफिक महेश सैनी ने कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

26 हजार से ज्यादा हो सकता है जुर्माना

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सनरूफ जैसे ट्रेंडी फीचर कार कंपनियों ने लोगों की सुविधा के लिए दिए हैं, लेकिन कई युवा इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में भारी जुर्माना लगाया जाता है।

FINE
FINE

कुछ समय पहले दिल्ली में एक युवक सनरूफ खोलकर लेट गया था। पुलिस को इसका वीडियो मिल गया। इसके बाद उस पर 26 हजार का जुर्माना लगाया गया। यहां भी इतने तक ही जुर्माना हो सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *