आई.के.जी पी.टी.यू कुलपति ने इनफार्मेशन ब्रोचर 2020-21 जारी किया

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 179 शब्द|📅 19 Oct 2020

ptu

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ.) अजय कुमार शर्मा की तरफ से साल 2020-21 के सम्बन्ध में वार्षिक इनफार्मेशन ब्रोचर जारी किया गया। यह इनफार्मेशन ब्रोचर यूनिवर्सिटी मुख्य कैम्पस एवं अन्य सभी कैम्पस की दाखिला प्रक्रिया से जुड़ा है।

इसमें दाखिलों से जुडी विभिन्न जानकारियों के साथ-साथ यूनिवर्सिटी फ्रीशिप स्कीम, स्कॉलशिप स्कीम्स इत्यादि के बारे में भी विवरण दिया गया है। पहली प्रति जारी करते हुए कुलपति प्रो (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी कैम्पस में दाखिलों के लिए बेहतर आवेदन आ रहे हैं, जिन पर पारदर्शी तरीके से सीट आवंटन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इनफार्मेशन ब्रोचर में यूनिवर्सिटी फैकल्टी एवं विभिन्न डिपार्टमेंट्स के बारे में भी विस्तृत जानकारी रखी गई है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी की बीते साल की अकादमिक उपलब्धिओं के बारे में भी बताया गया है।

इनफार्मेशन ब्रोचर के आवरण के मौके पर डीन अकादमिक प्रो (डा) विकास चावला, कैम्पस डायरेक्टर डॉ. नीलकंठ ग्रोवर, डा. विवेक अग्रवाल, कैम्पस एडमिशन कोआर्डिनेटर डॉ. गौरव भार्गव, कुलपति सचिवालय इंचार्ज डॉ. हितेश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *