पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को कांग्रेस की महिला प्रधान डा. सेठी ने भेंट किए टमाटर, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 02 Nov 2020

jasleen sethi

डेली संवाद, जालंधर
सब्जियों के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस महिला विंग ने सोमवार को भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को सब्जियां भेंटकर नाराजगी जताई। कांग्रेस महिला विंग की जिला प्रधान व पार्षद डा. जसलीन सेठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।

डा. जसलीन सेठी ने कहा है कि आलू और प्याज के रेट आसमान छू रहे हैं। सब्जियों के महंगे होने से घर का बजट गड़बड़ा गया है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। इसके विरोध में कांग्रेस महिला विंग भाजपा नेताओं के घर का घेराव कर उन्हें सब्जी भेंट कर रही है।

डा. जसलीन सेठी ने मनोरंजन कालिया को सब्जियों की टोकरी भेंट करते हुए कहा कि महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को अवगत करवाएं, जिससे गृहणियों को महंगाई की बोझ के नीचे न दबना पड़ा। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।

इस मौके पर डा. जसलीन सेठी और कांग्रेस की अन्य महिला नेताओं ने कहा कि सब्जी के साथ ही खाद्य सामाग्री की रेट भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों के जनजवीन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पब्लिक के लिए कोई ठोस कदम उठाए, जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *