Weather Update: देश के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा, कई ट्रेने रद्द, 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) के कारण बाढ़ (Flood) का खतरा बन गया है। नेपाल (Nepal) और उससे सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण गंगा नदी (Ganga) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) के कुछ जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। वहीं बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी पानी में घिरी है। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी खतरे के निशान के करीब हैं।

Weather Update

ट्रैक पर मलबे के कारण रेल सेवा बाधित

महाराष्ट्र (Maharashtra) में रत्नागिरी समेत कई जिलों में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। रत्नागिरी और चंद्रपुर में बारिश से सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। चिपलुन, खेड़ में बाढ़ से कोंकण रेलवे प्रभावित हुआ है।खेड़ के पास दीवानखावटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबे के कारण रेल सेवा बाधित हुई है। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर चार से पांच घंटे लेट हैं।

Weather Update
Weather Update

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ-मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा हैं।

weather
weather

रत्नागिरी में युवक बहा

महाराष्ट्र में ट्रैक पर मलबे के कारण मुंबई जाने वाली मांडवी एक्सप्रेस खेड़ स्टेशन पर रुकी। वहीं, श्री गंगानगर एक्सप्रेस को कामठे स्टेशन पर, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को रत्नागिरी में और सावंतवाड़ी दिवा को दीवानखावटी स्टेशन पर रोका गया है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल्स की नई VIDEO आई सामने, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *