काशी के दशाश्‍वमेध घाट पर आठ महीने बाद शुरू हुई मां गंगा की आरती, घाटों पर लौटी रौनक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 22 Nov 2020

kashi

डेली संवाद, वाराणसी
कोरोना काल के आठ महीनों के बाद एक बार फिर गंगा घाट की रौनक लौट आई है। दशाश्‍वमेध घाट पर शाम की मां गंगा आरती के श्‍लोकों ने माहौल फिर से रमणीय बनाना शुरू कर दिया है। आठ महीने के बाद सात अर्चकों ने आरती की संगीतमय प्रस्‍तुति‍ दी। इस दौरान घाट पर मां गंगा की आरती देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आए।

काशी के दशाश्‍वमेध घाट पर आठ महीने बाद मां गंगा की आरती की शुरुआत मधुर संगीत व भजन के साथ हुई। कोरोना संक्रमण की वजह से 18 मार्च को गंगा सेवा निधि ने दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती सांकेति‍क ढंग से केवल एक अर्चक द्वारा ही कराई जा रही थी। अब कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पुरानी तरह से रोजाना आरती की जाएगी।

दशाश्‍वमेध आरती शुरू होने से गंगा घाट से जुड़े व्यवसाई ,नाविकों के आय में वृद्धि होगी। वहीं, पर्यटन उद्योग को भी बल मिलेगा। दशाश्‍वमेध घाट की आरती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे और देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अम्बानी अपने पूरे परिवार साथ जन्मदिन पर शामिल हो चुके हैं।

यही नहीं, बालीवुड और हॉलीवुड के सितारे भी गंगा किनारे दशाश्‍वमेघ घाट की आरती के अध्‍यात्मिक माहौल में डुबकी लगा चुके हैं। देव दीपावली पर दशाश्‍वमेध घाट पर पराम्‍पारिक महाआरती का भी आयोजन किया जाता है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *