पं. वेद ब्यास जी की रस्म पगड़ी 2 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे, राजपूत भवन लद्देवाली में

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 30 Nov 2020

ved vyas

डेली संवाद, जालंधर
कर्म संस्कारों से जन हित को समर्पित पंडित वेद ब्यास जी का 19 नवंबर को रात्रि में निधन हो गया था। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम, निःस्वार्थ भाव से कार्य करने के जो संस्कार उन्हे पूज्य पिताजी नथूराम जी से प्राप्त हुए उन्हे उन्होंने आत्मसात भी बखूबी किया। उनकी रस्म पगड़ी 2 दिसम्बर को दोपहर 1 से 2 राजपूत भवन, लद्धेवाली, जालंधर में रखी गयी है।

हिमाचल के ऊना जिला के गांव चलोला में जन्म ले जीवन भर अपने ध्येय सेवा को पूरा करने हेतु दिन रात समर्पित रहे। लाइब्रेरी से नौकरी शुरू कर सहायक आयुक्त स्थानीय निकाय विभाग के पद तक पहुंचे। नौकरी भी उन्होंने नारायण से सेवा के लिये मिले अवसर की भांति ही की।

ved vyas rasam

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर सैंकड़ों लोगों के जीवन को उन्होंने नई दिशा दी। अपने जीवन में अनेक दिव्य संतों का उन्हे सान्निध्य मिला। कार्य के प्रति निष्ठा ने उन्हे 2001 में जनगणना के लिये राष्ट्रपति पुरस्कार भी दिलवाया।

स्थानीय निकाय विभाग में टैक्स रिकवरी और सफाई व्यवस्था के लिये उनका आज भी उदाहरण दिया जाता है। पंजाब और हिमाचल की अनेक संस्थाएं उनसे जीवन पर्यन्त मार्गदर्शन लेती रही। उनकी रस्म पगड़ी 2 दिसम्बर को दोपहर 1से 2 राजपूत भवन, लद्धेवाली, जालंधर में रखी गयी है।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *